शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी पर यूपी के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने सरकार को दी नसीहत

शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी पर यूपी के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने सरकार को दी नसीहत

Ballia News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि शिक्षक सृजनकर्ता होता है। शिक्षकों पर दबाव बनाना ठीक नहीं। इन पर विश्वास करना ही बेहतर होगा।सरकारी डंडे से डराकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं लाया जा सकता।

प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रहे श्री चौधरी ने कहा कि कोई भी शिक्षक देर से स्कूल नहीं पहुँचना चाहता है, लेकिन कभी सार्वजनिक परिवहन का देर से चलना इसका कारण बन सकता है। कहीं रेल का बंद फाटक और कहीं घर से स्कूल के बीच की पचासों किमी की दूरी। कभी मौसम या अन्य प्राकृतिक कारण, क्योंकि शिक्षकों के पास स्कूल के पास रहने के लिए न तो सरकारी आवास होते हैं, न दूरस्थ इलाकों में किराये पर घर उपलब्ध होते हैं।

ऑनलाइन हाजिरी से अनावश्यक तनाव जन्म लेता है और मानसिक रूप से उलझा अध्यापक कभी जल्दबाज़ी में दुर्घटनाग्रस्त भी हो सकता है। जिसके अनेक उदाहरण भी मिलते हैं। कहा कि शिक्षक को सरकारी डंडे के बल डरा धमका कर शिक्षा की गुणवत्ता को नहीं सुधारा जा सकता। बल्कि शिक्षक को यथोचित सम्मान देकर उसके द्वारा शिक्षा का प्रसार करा सकते हैं। सरकार को चाहिए कि सबसे पहले वह शिक्षकों की आशंकाओं और समस्याओ को दूर करने के दिशा में काम करे। वर्तमान सरकार शिक्षक और शिक्षा के मन्दिर को अपनी हंटर नीति से दूर ही रखे। श्री चौधरी ने डिजिटल अटेंडेंस के मुद्दे पर शिक्षकों के प्रति सहानुभूति जताई।

यह भी पढ़े Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद