बलिया : गंगा में डूबा मछुआरा, मचा कोहराम

बलिया : गंगा में डूबा मछुआरा, मचा कोहराम

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गंगा घाट पर मछली मारते समय अशोक साहनी (53) पुत्र विश्वनाथ साहनी गंगा में डूब गया। उसके साथियों ने बहुत बचाने का प्रयास किया, किंतु सफलता नहीं मिली।  स्थानीय नाविकों व कुछ उत्साही युवाओं द्वारा गंगा में खोजबीन करने पर दोपहर बाद नौरंगा तट से कुछ दूरी पर उसका शव मिला।  

सूचना बैरिया पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक पन्ना लाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बिहार के सारण जनपद अंतर्गत मांझी थाना क्षेत्र के छोटकी फुलवरिया निवासी अशोक साहनी नौरंगा घाट पर मछली मारने का काम करता था। इसी से उसके परिवार का जीविकोपार्जन होता था।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार