31 मई तक दाखिल करें वार्षिक रिटर्न

31 मई तक दाखिल करें वार्षिक रिटर्न

Ballia News : सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने जिले के समस्त विनिर्माण प्रतिष्ठानों से वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक रिटर्न (डी-1 प्रारूप) 31 मई तक फोस्कोस पोर्टल (Foscos Portal) के माध्यम से दाखिल करने को कहा है। इससे राइस मिलर, नमकीन, कचरी, बेवरेजेज, मिल्क, पेय जल पैकेजिंग व अन्य रिलेबलर रिपैकर निर्यातक श्रेणी के प्रतिष्ठान आच्छादित होंगे।

उन्होंने बताया कि रिटर्न केवल आनलाइन दाखिल होगा। आनलाइन रिटर्न दाखिल किये जाने के लिए वेवसाइट https://foscos.fssai.gov.in पर अलग-अलग प्रतिष्ठानो के लिये अलग-अलग रिटर्न दाखिल किया जायेगा। वार्षिक रिटर्न ई-मेल या व्यक्तिगत रूप से स्वीकार नहीं होगा। वार्षिक रिटर्न 31 मई 2023 तक दाखिल नहीं होने की स्थिति में प्रतिदिन सौ रुपया विलम्ब शुलक ऑनलाइन देना होगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिये अधिकतम बिलम्ब शुल्क वार्षिक लाइसेन्स शुल्क का पांच गुना देय होगा। वार्षिक रिटर्न दाखिल किये बिना लाइसेन्स का नवीनीकरण नहीं हो सकेगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्प लाइन नम्बर कॉल @ 1800112100 एवं ई-मेल helpdesk.foscos.fssai.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students