बलिया में पति की क्रूरता से तंग पत्नी पहुंची थाने, फिर...

बलिया में पति की क्रूरता से तंग पत्नी पहुंची थाने, फिर...

बैरिया, बलिया : दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करना पति को महंगा पड़ गया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी का आरोप है कि बार बार पति पचास हजार रुपए मायके से मंगवाने के लिए मुझसे मारपीट कर रहा था। 

रसड़ा के सुनाई डीह वार्ड नंबर 12 निवासी दुखन्ती राजभर की पुत्री कंचन राजभर की शादी 5 वर्ष पूर्व नवका टोला इब्राहिमाबाद गांव निवासी गुड्डू राजभर से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। कंचन का आरोप है कि दहेज में गुड्डू राजभर को उसके पिता दुखन्ती राजभर ने डेढ़ लाख रुपए नगद व एक ग्लैमर मोटरसाइकिल दिया था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा, बाद पचास हजार रुपए के लिए गुड्डू राजभर ने अपनी पत्नी कंचन राजभर को प्रताड़ित करने लगा।

परेशान कंचन ने उक्त बातें अपने मायके के लोगों को बताया। काफी पंचायत चली, लेकिन हल नहीं हुआ। बुधवार को कंचन ने पति गुड्डू राजभर पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कर दिया। बैरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रकरण की विवेचना कर रहे चौकी इंचार्ज चांद दियर पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद