बलिया : वरिष्ठ लिपिक की सेवानिवृत्ति पर भींगी सबकी आंखें

बलिया : वरिष्ठ लिपिक की सेवानिवृत्ति पर भींगी सबकी आंखें

बलिया : सर्वजन कल्याण बालिका विद्यापीठ सोहांव में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत छोटेलाल यादव सोमवार को अपनी अधिवर्षता पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गिरिजाशंकर राय ने छोटेलाल यादव द्वारा की गई सेवा की सराहना करते हुए कहा कि किसी शिक्षण संस्थान को उनके जैसा समर्पित व्यक्ति का मिलना मुश्किल है। 


छोटेलाल यादव ने विद्यालय की प्रगति में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। वहीं, विद्यालय के प्रबंधक सतीश चंद्र राय ने कहा कि छोटेलाल यादव सरकारी अभिलेखों में भले ही रिटायर हुए हों, विद्यालय परिवार से कभी भी अलग नहीं होंगे। उन्होंने श्री यादव के अनुभवों से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि सर्वजन कल्याण बालिका विद्यापीठ में उनके द्वारा किए कार्य यादगार रहेंगे। छोटेलाल यादव ने रुंधे गले से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय से आगे भी जुड़े रहने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

इसके पूर्व विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने छोटेलाल यादव का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, श्रीरामचरितमानस, छाता, छड़ी और स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीराम दरबार सहित ढेरों उपहार भेंट किया। इसके बाद विद्यालय से घर जाते समय छोटेलाल यादव को रोता देख सभी की आंखें भींग गईं। छात्राएं भी खुद को रोक नहीं सकीं। इस अवसर पर राकेश राय, भरत राय, हरिशंकर राय, शतरूपा सिंह, स्मिता राय, लक्ष्मी देवी, पानमती, सोना देवी आदि थीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव