बलिया : नहर में पलटा ई-रिक्शा, शिक्षिका पुत्र की दर्दनाक मौत

बलिया : नहर में पलटा ई-रिक्शा, शिक्षिका पुत्र की दर्दनाक मौत

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटा के चखानी मौजा के पास ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया। घटना से शिक्षिका मां का रोते-रोते बुरा हाल है। 

बताया जा रहा है कि मऊ जनपद के चिरैयाकोट निवासी राम केवल यादव का साढ़े चार वर्षीय पुत्र निशांत यादव एमके इंटरनेशनल स्कूल बेल्थरारोड में पढ़ता था। निशांत की मां प्राथमिक विद्यालय सिसलैंड कला में सहायक अध्यापिका है, जो अपने बच्चों के साथ कृषि मंडी के पास किराए के मकान में रहती हैं। उनके पति रामकेवल यादव मिर्जापुर बैंक में तैनात है। मंगलवार को निशांत स्कूल से ई-रिक्शा से अन्य बच्चों के साथ घर आ रहा था।

ई-रिक्शा अन्य छात्रों को उतारते हुए भीटा के चखानी चक मौजा के नहर के रास्ते गुजर रहा था, जो अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। दुर्भाग्य से निशांत के ऊपर ई-रिक्शा गिर गया, जिसके नीचे वह दब गया। आसपास के लोगों ने सभी छात्रों को बाहर निकालकर सीएससी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने निशांत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची निशांत की मां का रोते-रोते बुरा हाल है। 

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल