बलिया में 40.65 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य, पहले से पूरी कर लें तैयारी : डीएम

बलिया में 40.65 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य, पहले से पूरी कर लें तैयारी : डीएम

बलियाः जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पौधरोपण के लिए की गयी तैयारियों के बावत विभागवार जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिये। कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए अनुरोध किया जाए।

उन्होंने कहा कि पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 के तहत 20 जुलाई को 40.65 लाख पौधे रोपित करना है। इसलिए सभी सम्बन्धित विभाग को इसकी बकायदा प्लानिंग पहले से ही करके रखनी होगी। पौधरोपण के लिए ऐसी भी जगह चिन्हित करें, जो पौधे लगाने के बाद वन के रूप में विकसित होता दिख सके। सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कराएं कि 18 जुलाई तक पौधों का उठान हो जाए। उठान की प्रतिदिन की रिपोर्ट देने का निर्देश डीएफओ अभिषेक आनंद को दिया।

जनजागरूकता पर हो विशेष जोर
 
जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण के लिए प्रति जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जाए। प्रयास ऐसा हो कि आम जन स्वयं इस अभियान से जुड़कर पौधे लगाएं और उसको बचाने के लिए तत्पर रहें। उन्होंने विभागवार अधिकारियों को पौधरोपण की कार्ययोजना व दस बड़ी लोकेशन मांगा, ताकि उनकी तैयारियों पर नजर रखी जा सके। शक्ति वन, बाल वन, खाद्य वन, नन्दन वन, आयुष वन, अमृत वन व भाई-बहन वृक्षारोपण जैसे विशिष्ट वनों की स्थापना व बाल पौध भण्डारा के सम्बन्ध में भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये। बैठक में सीआरओ त्रिभुवन, एआरटीओ अरुण राय, जिला वृक्षरोपण समिति के गणेश पाठक व अन्य सदस्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
बलिया : मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तीखमपुर का है। पारिवारिक विवाद में देवरानी ने जेठानी पर खौलता पानी फेंक...
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video