बलिया निवासी बीना चौकी इंचार्ज संजय सिंह की मौत, चहुंओर शोक की लहर

बलिया निवासी बीना चौकी इंचार्ज संजय सिंह की मौत, चहुंओर शोक की लहर

UP News : सोनभद्र जिले के बीना चौकी इंचार्ज संजय सिंह (50) की मौत मंगलवार की सुबह अचानक हो गई। इसकी सूचना मिलते ही विभागीय गलियारे में खलबली मच गई। कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौत की वजह हृदयाघात माना जा रहा है।

एनसीएल बीना की कालोनी परिसर स्थित बी टाइप आवास में चौकी इंचार्ज संजय सिंह रहते थे। आवास में साथ रहने वाले सत्येंद्र सिंह ने सुबह बिस्तर पर उनको बेचैन देखा तो चौकी के पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद संजय सिंह को आवासीय परिसर में स्थित अटल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पर बीना महाप्रबंधक इंद्रजीत सिंह, शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, रेणुसागर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ पंहुचकर दुख व्यक्त किया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि संजय सिंह मूल रूप से बलिया के दोकटी (वाजिदपुर) के रहने वाले थे। परिवार के लोग वाराणसी में रहते हैं। 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित