बलिया : स्कूल के खेल मैदान में दौड़ रहे युवक पर जानलेवा हमला, दो मनबढ़ों पर मुकदमा

बलिया : स्कूल के खेल मैदान में दौड़ रहे युवक पर जानलेवा हमला, दो मनबढ़ों पर मुकदमा

शिवदयाल पांडेय मनन                                     बैरिया, बलिया : सेना में भर्ती की तैयारी के लिए बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान में दौड़ने आये दो युवाओं ने तीसरे युवक को लोहे के रॉड व हॉकी डंडे से मार-पीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव में एक अन्य युवक को भी चोट लग गयी। आरोप है कि बुरी तरह पिटाई से युवक अचेत हो गया तो हमलावर उसकी बाइक और मोबाइल फोन उठा ले गए।

बैरिया निवासी अभिषेक कुमार वर्मा बैरिया इंटर कालेज के मैदान में दौड़ रहे थे। दौड़ने के बाद अपने मित्र भानु प्रताप सिंह के साथ बाइक से घर जाने को निकले, तभी लीला छपरा (सोनबरसा) निवासी मोहित यादव व ब्रजेश यादव रॉड व डंडे से अचानक उस पर हमला बोल दिये। बुरी तरह पिटाई से अभिषेक जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। बीचबचाव में भानु प्रताप सिंह निवासी बैरिया को भी चोटे आयी।

घायल अभिषेक को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक का इलाज चल रहा है। इधर, घायल अभिषेक के पिता भृगुनाथ मौर्य (निवासी बैरिया) की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने धारा 308, 323, 504, 506 का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

अभिषेक मौर्य व मोहित यादव तथा ब्रजेश यादव के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। बाइक व मोबाइल उठा ले जाने का आरोप गलत है। पुलिस घटना स्थल से ही बाइक बरामद की है। मोबाइल की खोजबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कठोरतम कारवाई की जाएगी।                        धर्मवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बैरिया।

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर