बलिया में लॉज की सीढ़ी पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में लॉज की सीढ़ी पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वार कस्बा स्थित एक लॉज की सीढ़ी पर मंगलवार की दोपहर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबान्ध निवासी सुमित कुमार यादव (18) पुत्र मुन्ना यादव के रूप में की।

बताया जा रहा है कि सुमित बिहार में अपने किसी रिश्तेदार के कंस्ट्रक्शन में काम करता था, जो दो दिन पहले ही गांव आया था। सोमवार से युवक लापता था, जिसका शव गड़वार कस्बा स्थित लॉज की सीढ़ी पर मंगलवार को मिला। उसकी बाइक भी लाज के प्रांगण में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, सुमित की मौत ने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिये है। युवक लाज पर कैसे पहुंचा ? कही युवक की किसी ने हत्या कर शव को छिपा तो नहीं दिया था ? यह यक्ष प्रश्न लोगों के जेहन में कौंध रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार