बलिया में पेड़ पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, 18 जून को हुई थी लव मैरिज

बलिया में पेड़ पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, 18 जून को हुई थी लव मैरिज

बलिया : सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरडरिया गांव स्थित एक फुलवारी में नवविवाहिता का शव शीशम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतका के माता-पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सहतावार थाना क्षेत्र अन्तर्गत अतरडरिया निवासी सपना चौहान (21) पत्नी अमित चौहान का शव गांव के ही परशुराम, हरिशंकर आदि की फुलवारी में गुरूवार की सुबह लटकता देखा गया। इसकी सूचना गांव के चौकीदार ने पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सहतवार विकास चन्द पाण्डेय ने मय फोर्स पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। 

बताया जा रहा है कि सपना और अमित के बीच प्रेम प्रपंच चलने के बाद 18 जून को क्षेत्र के प्रसिद्ध पचरूखा देवी मन्दिर में शादी हुई थी, जहां दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे।बकायदा स्टाम्प पर लिखकर शादी हुई थी। शादी के बाद सपना अमित के घर चली आयी। इस बीच अमित के पिता प्रेम चन्द चौहान ने एक जुलाई को सहतवार थाने में बहू सपना के गायब होने की सूचना दिया कि 30 जून को मेरी बहू सपना घर से गायब हो गयी है।

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस

पुलिस गुमशुदगी पंजीकृत कर सपना को ढूंढ़ने के प्रयास में जुट गयी। गुरुवार को गुमशुदा नवविवाहिता का शव गाँव के बाहर स्थित बगीचे में दुपट्टे से शीशम के पेड़ पर लटके होने शव की सूचना पर पुलिस, फारेन्सिक टीम, मजिस्ट्रेट बांसडीह, सीओ बाँसडीह और उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका के मां-बाप व घर के लोगों द्वारा बताया गया कि यह मेरी लड़की सपना चौहान है, जो अपने ससुराल से 30 जून से गायब थी।

यह भी पढ़े बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

नियमानुसार वीडियोग्राफी करते हुए घटना स्थल को पीले टेप से संरक्षित करते महिला आरक्षी के सहयोग से शव को उतारकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। फारेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया। पोस्टमार्टम किटबैग में शव को रखकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। सीओ ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव