बलिया में मिला एक और युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में मिला एक और युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ballia News : चितबडागांव थाना क्षेत्र के कारो नरही मार्ग पर मर्ची गांव के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

बुधवार की सुबह मर्ची गांव के पास करीब 45 वर्षीय युवक का शव देखा गया। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी, लेकिन युवक की पहचान नहीं सकी। सूचना पर उप निरीक्षक चन्द्रशेखर यादव पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

बता दे कि बुधवार की सुबह रेवती थाना क्षेत्र के छत्तीसा गांव के पास खेत में संतोष यादव (40) का शव मिला था। उस मामले की जांच में पुलिस जुटी थी, तब तक चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में भी एक युवक का शव मिल गया। इस युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा