बलिया : घर के लिए निकले व्यक्ति का मंदिर के पास मिला शव, पीएम रिपोर्ट खोलेगा मौत का राज

बलिया : घर के लिए निकले व्यक्ति का मंदिर के पास मिला शव, पीएम रिपोर्ट खोलेगा मौत का राज

बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के अवायां ग्राम स्थित मंदिर के पास शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

बताया जा रहा है कि भुवारी ग्राम निवासी बृजभार (50) मोची का कार्य करता था। शनिवार की शाम वह अपने पुत्र जितेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल दिया। इस दौरान बाइक पर एक अन्य युवक भी बैठा हुआ था। अवायां ग्राम स्थित मंदिर के पास जितेंद्र ने पिता बृजभार व युवक को बाइक से उतार कर कहीं चल दिया।

कुछ देर के बाद बृजभार के घर नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर जितेंद्र उसे खोजने चल दिया। पिता को खोजते हुए जितेंद्र अवायां मंदिर के पास पहुंचा तो देखा कि पिता सिर के बल नहर में गिरे हुए हैं। जितेंद्र ने परिजनों की मदद से बृजभार को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट