बलिया में नहर के पास मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकीं शिनाख्त
On



बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर नहर के पास शनिवार की देर रात एक अधेड़ अचेतावस्था में मिला। रात में गश्त के दौरान होमगार्ड जवान ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। चिकित्सक के अनुसार मृतक की सिर में काफी चोट लगी है।
मृतक कहां का रहने वाला है और किन परिस्थितियों के चलते उसकी यह हालत हुई, ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस ने अज्ञात अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना एक्सीडेंट का लगता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 06:29:18
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...


Comments