ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता की तिथि तय : बलिया में 643 परिषदीय विद्यालयों के 2481 छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग

ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता की तिथि तय : बलिया में 643 परिषदीय विद्यालयों के 2481 छात्र-छात्राएं करेंगे प्रतिभाग

बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता की तिथि 04 अक्टूबर तय किया है। इसके साथ ही ब्लाकों में प्रतियोगिता आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी कार्यक्रम के नोडल समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह तोमर ने दी।

बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अभिप्रेरित एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश व राज्य परियोजना द्वारा कार्यालय लखनऊ द्वारा संचालित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों के सम्यक समझ विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। 4 अक्टूबर को पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ब्लाक स्तर पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन सभी ब्लाक/नगर संसाधन केंद्र पर किया जाएगा।

इस क्विज प्रतियोगिता में 643 विद्यालयों के 2481 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे, जिसमें उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय 627 एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय 16 है। सभी ब्लाक स्तर पर विजेता 07 बच्चे जनपद स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, जिसमें से सर्वश्रेष्ठ दो विज्ञान मॉडल प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए नामित किया जायेगा।

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव