बलिया में पबजी गेम के इवेंट पर बवाल, युवक को सुलाया मौत की नींद

बलिया में पबजी गेम के इवेंट पर बवाल, युवक को सुलाया मौत की नींद

मझौवॉ, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दयाछपरा गांव में सोमवार की देर शाम छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मोबाइल पर पबजी गेम में धर-धर मार मार कहने पर पड़ोस की महिलाओं के साथ युवाओं ने छोटे बच्चों को मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू कर दिया है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहे थे। इसी बीच, खेल के ही एक इवेंट में बच्चे धर-धर मार मार, बंदूक ले ले आदि बातें कर रहे थे, तभी पड़ोस की महिलाओं के साथ युवाओं ने छोटे बच्चो को मारना पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच पहुंचे बच्चों के गार्जियन योगेंद्र उर्फ जोगीराम ढलाई मशीन से मजदूरी करके पहुंचे और पूछने लगे कि बच्चों को क्यों मार रही हो? तब तक महिलाओं और युवकों ने ईट, पत्थर, टांगी व सरिया से योगेन्द्र उर्फ योगी पर हमला कर दिया।

मारपीट में योगेंद्र उर्फ जोगी (38) पुत्र स्व. राम दरस राम, अनुज कुमार (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक कुमार (17) पुत्र राजेंद्र प्रसाद व सुमंत कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जोगेंद्र उर्फ जोगी को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां भी चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जोगी की मौत हो गई। वहां से परिजन मंगलवार को तड़के मृतक का शव लाकर मोर्चरी हाउस में रख दिया।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

इस संबंध में एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि अनुज कुमार की तहरीर पर आकाश पासवान पुत्र अनिल पासवान, विकास पासवान पुत्र अनिल पासवान, पंकज पासवान पुत्र स्व. रामराज पासवान, रोहित पासवान पुत्र सुभाष पासवान व रानी देवी पत्नी प्रेम शंकर पासवान (निवासीगण : दयाछपरा) खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया  गया है। वहीं, एहतियातन घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद