बलिया में पंचायत में बवाल, सात घायल ; एक दर्जन लोगों पर मुकदमा

बलिया में पंचायत में बवाल, सात घायल ; एक दर्जन लोगों पर मुकदमा

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के दया छपरा गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गई। मामले में बैरिया पुलिस ने दो पक्षों के एक दर्जन लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

बता दे कि दया छपरा गांव निवासी शिवकुमार वर्मा व बनारसी वर्मा के बीच  बंटवारा को लेकर पंचायत चल रही थी। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी, फिर जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। इसमें से दो लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं, पुलिस ने एक पक्ष के बनारसी वर्मा, मनोज वर्मा, धनंजय वर्मा, आकाश वर्मा, सावित्री देवी व हीरा देवी के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 323, 504, 506 आईपीसी तथा दूसरे पक्ष के संदीप वर्मा उर्फ नवीन वर्मा, सोनू वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, शिवकुमार वर्मा, अवधेश वर्मा के खिलाफ धारा 147, 308, 323, 504, 506 का मामला दर्ज किया है।एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद