प्रधान सहायक के खिलाफ तमाम शिकायत, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

प्रधान सहायक के खिलाफ तमाम शिकायत, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

बलिया : जिला विकास कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक के खिलाफ सीडीओ ने जांच के आदेश दिए है।
ग्राम विकास अधिकारियों और कार्यालय के कर्मचारियों की शिकायत पर सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी है।

एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक, ग्राम विकास अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीडीओ कार्यालय के प्रधान सहायक इंद्रपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी नियुक्ति और कार्यों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि कंप्यूटर और टाइपिंग कार्य से अनभिज्ञ प्रधान सहायक अपनी सेटिंग के बल पर पिछले कई वर्षों से एक ही पटल पर जमे हुए हैं। पैसों की वसूली को लेकर कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हैं। मृतक आश्रित कर्मचारियों से अभद्रता करते हैं। प्रधान सहायक की नियुक्ति फर्जी तरीके के दत्तक पुत्र बनाकर अपने चाचा के स्थान पर हुई है, जो जांच के घेरे में हैं। पीड़ित ग्राम विकास अधिकारियों, कर्मचारियों ने नाम गोपनीय रखते हुए जांच की मांग की थी।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में फिर बदली स्कूल टाइमिंग, जानिएं विद्यालय खुलने का नया समय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा बलिया BSA कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक TET के खिलाफ गरजें शिक्षक, सड़कों पर गूंजा यह नारा
बलिया :  टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ व...
बलिया में युवक की हत्या, तीन मनबढ़ बदमाश गिरफ्तार
25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया