बलिया : तीन युवकों की मौत मामले में मुकदमा दर्ज

बलिया : तीन युवकों की मौत मामले में मुकदमा दर्ज

बलिया : शहर से सटे जलालपुर में बुधवार को डंपर के रौंदने से तीन खलासियों की मौत के मामले में पुलिस ने एक मृतक के भाई की तहरीर पर डंपर और अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।

बक्सर (बिहार) जनपद के डुमरांव थाना क्षेत्र के नवा डेरा निवासी दीपक यादव ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मेरा भाई मोहित यादव, गांव का गुड्डू तथा सिकरौल थाना क्षेत्र के गड़हिया निवासी जितेंद्र सिंह अलग-अलग ट्रकों पर खलासी का काम करते थे। तीनों अपनी गाड़ी जलालपुर में खड़ी करने के बाद रोड के किनारे खड़े थे।

इसी बीच रात करीब दो बजे फेफना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को रौंदते हुए एक ट्रक से टकरा गया। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि डंपर कब्जे में है, जबकि चालक फरार है। डम्पर के रजिस्ट्रेशन नम्बर व अज्ञात चालक पर मुकदमा कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक