Ballia : बाजार जा रही युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
On



बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र अंर्तगत एक गांव निवासी अल्पसंख्यक समुदाय की 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां ने मंगलवार को बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बैरिया पश्चिम टोला निवासी वजीर पुत्र मुनुजंय ने रविवार को उस समय पीड़िता का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत किया, जब वह सामान खरीदने के लिए बाजार गयी थी। एसएचओ ने बताया कि उक्त घटना का उलाहना देने पीड़िता की मां आरोपी के घर गयी तो आरोपी के परिवार वालों ने गाली गलौज किया।जान मारने की धमकी दी और मारने के लिए दौड़ा लिया। एसएचओ ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments

Latest News
18 Mar 2026 23:39:54
Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण पर्व है। नौ दिनों तक चलने वाला...


Comments