बलिया में थानाध्यक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में थानाध्यक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ballia News : गड़वार कस्बा स्थित लॉज में युवक का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा प्रकरण के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम करना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने गड़वार थाना प्रभारी संजय शुक्ला की तहरीर पर 49 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें प्रधान समेत 14 लोग नामजद है।

तहरीर में कहा कि कस्बा स्थित लॉज में एक युवक के शव पड़े होने की सूचना पर विधिक कार्यवाही की जा रही थी। मामले में युवक के परिजनों को देकर समझाया जा रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने परिजनों को भ्रमित करते हुए उन्हें लेकर थाने के समीप सड़क जाम कर दिया। जाम में एम्बुलेंस व स्कूली बसें सहित अन्य वाहन फंस गए। स्कूली बसों में फंसे बच्चे डर के मारे रोने लगे। काफी समझाने बुझाने के बाद भी जाम करने वाले नहीं हट रहे थे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जाम करने के आरोप में अनुप उपाध्याय, संदीप यादव, सनोज भारती, अभय नारायण, अजीत उपाध्याय, अमरजीत उपाध्याय, बिपुल यादव, दीपू पांडेय, अतुल यादव, बृजलाल यादव, हरेन्द्र यादव, राजेश यादव प्रधान, मन्नू सिंह, ऋषि वर्मा (निवासीगण : गडवार) के अलावा 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़े बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी