बलिया में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बैरिया, बलिया : सात जून की रात संविदा लाइनमैन संजय वर्मा (निवासी बैजनाथ छपरा) की सड़क दुर्घटना में मौत तथा राजेश शर्मा (निवासी रानीगंज) के घायल होने के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जाम लगाने व विद्युत उप केन्द्र बैरिया में ताला बंद करने तथा लोगों को बवाल के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने 20 नामजद सहित 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार उर्फ मंटन वर्मा, पंकज वर्मा, मनोज पांडे, विक्रांत, मनजीत वर्मा, विक्की साहु सहित 20 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं, 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ ने कहा कि पोस्टमार्टम किट लगे शव को अस्पताल से उठाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम करने, फिर उस शव को उठाकर विद्युत उपकेंद्र बैरिया लाकर रखने, लोगों को बवाल के लिए उकसाने, भीड़ जुटा कर भड़काने सहित कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 7 जून को दिघार पावर हाउस पर फाल्ट ठीक करने के लिए अवर अभियंता मनोज वर्मा के मौखिक आदेश पर मोटरसाइकिल से सात अन्य लाईनमैनों के साथ संजय वर्मा जा रहे थे। दया छपरा स्थित गंजवहा बाबा स्थान के पास पिकअप के धक्के से संजय वर्मा की मौत हो गई। वहीं, राजेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बवाल हुआ था। रात में ही राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को जाम किया गया था। सुबह विद्युत उपकेंद्र बैरिया पर तालाबंदी कर मुआवजा सहित मृतक के परिजनों को अन्य सहायता की मांग व विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विद्युत उपकेंद्र पर सैकड़ो लोग उपस्थित होकर तालाबंदी किये थे।

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल