बलिया में विदेश भेजने के नाम पर धोखा, पड़ोसी पति-पत्नी पर मुकदमा

बलिया में विदेश भेजने के नाम पर धोखा, पड़ोसी पति-पत्नी पर मुकदमा

Ballia News : शहर कोतवाली पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 'विश्वासघात' के मामले में मुहल्ला जंगे अली चौक निवासी पति-पत्नी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों का नाम इरशाद आलम व फिरदौस परवीन पत्नी इरशाद आलम है।

मुहल्ला जंगे अली चौक निवासी एजाज अंसारी के अनुसार उसी के घर के पास इरशाद आलम का घर है। बात-बात में इरशाद ने कहा कि तुम 11 लाख रूपए खर्च करो। तुम्हारे लड़के की नौकरी विदेश में लगवा देंगे। एजाज अंसारी अपने पड़ोसी के झांसे में आकर आठ लाख रूपए इरशाद आलम के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रासंफर किया तथा शेष तीन लाख रूपए नकद इरशाद की पत्नी फिरदौस परवीन को दिया।

एजाज अंसारी का आरोप है कि, काफी दिनों बाद बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उसने इरशाद आलम से पूछा कि नौकरी कब लगेगा? इस पर आरोपी पति-पत्नी भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। शहर कोतवाली पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बंध में कोतवाल संजय सिंह बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश