बलिया : गली में युवती से अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज
On



बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ उसी गांव के लड़के द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। दोकटी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर की गली से सोमवार की शाम कही जा रही थी। इसी बीच, उसी गांव के एक युवक ने गलत नियति से लड़की का हाथ पकड़ लिया। हाथ छुड़ाने के प्रयास में लड़की को हल्की चोट भी आई है। थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...


Comments