अमानत में खयानत : बलिया में पिता-पुत्र के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

अमानत में खयानत : बलिया में पिता-पुत्र के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

बैरिया, बलिया : अमानत में खयानत का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है। लखनऊ में आवासीय प्लाट खरीदवाने  के नाम पर कथित रूप से दो लाख दस हजार रुपए ठगी करने के आरोप में बैरिया निवासी अरविंद कुमार यादव व उनके पिता श्रीभगवान यादव (निवासी : बैरिया) के खिलाफ बैरिया पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को धारा 406, 420, 504, 506 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया है। 

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अजीत कुमार यादव को लखनऊ के साइंस सिटी में आवासीय प्लाट खरीदवाने के लिए एक वर्ष पूर्व 25 हजार रुपया साइंस सिटी के खाते में जमा कराने के बाद एक लाख पच्चासी हजार रुपया अपने बैंक खाते में लिया। फिर भी अरविंद यादव ने जमीन रजिस्ट्री नहीं कराया।

दरवाजे पर पैसा मांगने जाने पर अरविंद यादव व उनके पिता श्रीभगवान यादव द्वारा मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी धमकी दी गई। काफी पंचायत के बाद मामला हल नहीं हुआ। अंततः अजीत कुमार यादव ने बलिया सीजेएम न्यायालय में इसकी गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर अरविंद यादव और उनके पिता श्रीभगवान यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद