बलिया : हेडमास्टर को हड़काने में बाप-बेटे पर मुकदमा, वायरल हुआ था यह Video 

बलिया : हेडमास्टर को हड़काने में बाप-बेटे पर मुकदमा, वायरल हुआ था यह Video 

बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय उसुरी के प्रधानाध्यापक कक्ष में लाठी के साथ घुसे युवक द्वारा प्रधानाध्यापक को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सिकंदरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैसे तो पुलिस ने दबंग युवक तथा उसके बाप के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज किया है, पर पुलिस की इस कार्रवाई को महज खानापूर्ति की संज्ञा दी जा रही है। 

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग गांव निवासी मोहन प्रसाद गुप्ता शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय उसुरी पर प्रधानाध्यापक है। वह 27 जून 2024 की सुबह प्राथमिक विद्यालय उसुरी पर पहुंचे और अपने कक्ष में बैठकर विद्यालय का कार्य कर रहे थे, तभी उसुरी गांव निवासी रविन्द्र यादव का पुत्र अतिश कुमार यादव लाठी लेकर उनके कक्ष में पहुंचा तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दबंग युवक प्रधानाध्यापक को धमका रहा है। बोल रहा है कि 'तुम वीडियो बना लो मेरा कुछ नहीं होगा। तुमको मिट्टी भरना पड़ेगा। तुम जल्दी दरवाजे पर आओ नहीं तो दोबारा आऊंगा तो पिटाई कर दूंगा' कहते हुए स्कूल प्रांगण से निकल गया। दबंग युवक के चलते जहां सरकारी कार्य में बाधा पहुंची। वहीं शिक्षक व बच्चे भी भयभीत दिखे।

यह भी पढ़े TET की अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेंगे बलिया के शिक्षक

 

इस मामले में पीड़ित प्रधानाध्यापक ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए सिकंदरपुर थाने में रविन्द्र यादव व उनके पुत्र आतिश यादव के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में खबर चलने के बाद सिकंदरपुर पुलिस ने धारा 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति कर दिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क