ऐतिहासिक ददरी मेला में भोजपुरी नाइट... अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल ; देखें Video

ऐतिहासिक ददरी मेला में भोजपुरी नाइट... अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल ; देखें Video

बलिया : ददरी मेला के ऐतिहासिक भारतेंदु मंच पर रविवार रात भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने खूब धमाल मचाया। गीतों और नृत्यों से सजे भोजपुरी नाइट्स में दर्शकों ने खूब मस्ती की। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में बेकाबू युवा दर्शकों ने हंगामा भी किया। पंडाल में डांस के दौरान कुर्सियां भी उछाली।

 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

कार्यक्रम का शुभारंभ बांसडीह की विधायक केतकी सिंह और डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने भारतेंदु मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुर संग्राम के प्रतिभागी रह चुके शुभम सिंह ने ‘गणपति बप्पा मोरिया से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने एक के बाद एक कई भोजपुरी गीतों से युवाओं में जोश भर दिया। सुर संग्राम की फाइनलिस्ट अनामिका त्रिपाठी और गायक निहाल सिंह ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कराया।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

 


इसके बाद मंच पर फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह पहुंचीं। उनके आते ही दर्शकों, खासकर युवाओं ने शोर के बीच तालियों की गूंज से स्वागत किया। अक्षरा ने भी भोजपुरी और हिंदी गानों की शृंखला प्रस्तुत कर सभी का खूब मनोरंजन किया। कई हिट गीतों पर उन्होंने डांस की प्रस्तुति की। भीड़ में शामिल युवाओं ने भी उनका खूब साथ दिया और जमकर ठुमके लगाए।

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में भीड़ में पीछे बैठे युवा पहले तो कुर्सियों पर चढ़कर डांस करते दिखे और फिर हवा में खूब कुर्सियां उछालीं। फिल्म अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ दिखी और वे मंच की ओर जाने लगे। पुलिस ने उन्हें किसी प्रकार नियंत्रित किया। कार्यक्रम के दौरान सीआरओ त्रिभुवन तथा नपा व अन्य विभागों के अधिकारी थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा