बलिया में VDO को पीटना पड़ा महंगा, तीन युवकों पर लगी संगीन धाराएं

बलिया में VDO को पीटना पड़ा महंगा, तीन युवकों पर लगी संगीन धाराएं

बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूर्यभानपुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की घमकी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व हरिजन बनाम सवर्ण आदि सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विकास खण्ड मुरली छपरा की ग्राम पंचायत सूर्यभानपुर के ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार राम ने दोकटी पुलिस को तहरीर दिया था कि गुरुवार की शाम करीब पांच बजे मैं कार्यो का सत्यापन कर वापस जा रहा था। इसी बीच, श्रीपालपुर गांव के सामने अमित पाण्डेय पुत्र बाल्मिकी पाण्डेय, नीरज दूबे पुत्र मुन्ना दूबे व सूरज पुत्र खेदन ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मुझ पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। मुझे चाटे आई। किसी तरह भाग कर जान बचाया और घटना की सूचना उच्चाधिकारियो को दिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान ने बताया पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए विवेचना की जा रही है।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे