शिक्षक दिवस पर बलिया की नेहा ने गुस्ताखी की है, पर क्या...?

शिक्षक दिवस पर बलिया की नेहा ने गुस्ताखी की है, पर क्या...?

शिक्षक दिवस के पवित्र अवसर पर अपनी भावनाओं से पिरोये हुए कुछ शब्द, उस व्यक्तित्व के लिए जो हमारे माता-पिता के आलावा हमारी सफ़लाओं पर हृदय कण से प्रसन्न होता है। मेरी ये कविता मेरी माता जी, मेरे पिता जी एवं मेरी प्राथमिक शिक्षा से अब तक की शिक्षा के मार्ग में अपने ज्ञान से मुझे सींचकर मेरा मार्गदर्शन करने वाले गुरुजन के श्री चरणों को अर्पित...

गुस्ताखी की है

आपको लिखने की गुस्ताख़ी की है,
हालांकि पता है हर लाइन में कुछ न कुछ बेइमानी की है।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

आपका व्यक्तिव पन्ने पर उतार दे ये किसी कलम की औकात नहीं, 
ये पवित्र हृदय, निश्छल मुस्कान और ये उत्तम तेज जिसे दबा सकें सूर्य अब तो उसमें भी ये बात नहीं।
ईश्वर माफ़ करे मुझे,
अब तो आपको मंदिर में बिठा दें तो भी कोइ विषाद नहीं। 
आपको लिखने की गुस्ताख़ी की है,
हालांकि पता है हर लाइन में कुछ न कुछ बेइमानी की है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

ये बताना आसान नहीं कि क्या हैं आप, 
आँधी वाली रात में हम जैसों के लिए लगातार जलता हुआ दीप हैं आप।
लंगड़े को भी मंजिल तक पहुंचा दे वो पथ हैं आप,
और क्या उपमाएं दूं जो कण से लेकर ये ब्रह्माण्ड तक हमारी मुट्ठी में भर दे वो हैं आप।
आपको लिखने की गुस्ताख़ी की है,
हालांकि पता है हर लाइन में कुछ न कुछ बेइमानी की है।

हमें जब जिसकी जरुरत हो वो किरदार पकड़ लेते हैं, 
शिक्षा के इस बाजारीकरण में न जाने कितनों को यूं ज्ञानदान दे देते हैं।
सम्पूर्णता क्या होती है, इसका उत्तर बस सादगी से मुस्कुरा के दे देते हैं, 
ये भाग्य नहीं सौभाग्य है हमारा कि आपका सानिध्य प्राप्त कर लेते हैं l

नेहा यादव 
पुत्र उषा मनोज यादव 
करम्मर, बेरुआरबारी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे