बलिया : अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं रहा इन बुजुर्गो को, जानकर दंग रह जायेंगे आप

बलिया : अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं रहा इन बुजुर्गो को, जानकर दंग रह जायेंगे आप

Ballia News : पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी कि वह अपने घर के बगल की जमीन का बैनामा कराने के लिए 120000 में उसके ही गांव के कृष्णा यादव पुत्र लक्ष्मण यादव द्वारा कराने के लिए तय की। 5 अक्टूबर को रजिस्ट्री आफिस बलिया हमें रजिस्ट्री कराने के लिए बुलाया और रजिस्ट्री आफिस के कैम्पस के दस्तावेज तैयार कराया, जिसमें 41 हजार 500 रुपये का स्टाम्प खरीदारी कराया। रकबा 41/2 डि. बताया और हमने कृष्णा यादव के विश्वास में आकर हस्ताक्षर किया।

सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पेश होने पर पता चला कि विक्रेता राम सुन्दर राय पुत्र दीनानाथ राय (निवासी कपुर, जिला सोनभद्र) का आधार फर्जी निकला और वह व्यक्ति जमीन का मालिक बनकर फर्जी तरीके से बैनामा कर रहा था। जांच के दौरान उक्त फर्जी व्यक्ति का सही आधार कार्ड मनोहर पुत्र बनारसी (बगरसी) आर्य नगर बैना जिला बलिया के नाम से है। वादिनी ने आरोप लगाया कि कृष्णा यादव और गवाह गौरी शंकर पुत्र सरजू (निवासी चितबड़ागांव, बलिया) और भीम सिंह द्वारा हमारा पैसा लेकर फर्जी वैनामा करा रहे थे। प्रकरण संज्ञान में आया तो हमने फर्जी वैनामा होने से रोक दी। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने मामले में धारा 138 (4), 319 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर सम्बन्धित अभियुक्त गौरी शंकर पुत्र सरजू (निवासी चितबड़ागांव, बलिया) व जमीन का फर्जी मालिक बनकर धोखाधड़ी करने वाले मनोहर राम पुत्र बनारसी राम (निवासी आर्य नगर बैना, थाना फेफना, बलिया) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उक्त मुकदमे में धारा 338, 336 (3), 340 (2), 3(5), 61(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को चालान न्यायालय किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ज्ञान चन्द शुक्ला, हेड कांस्टेबल शिवभुवन दूबे, कां. दीपक यादव व आशीष सैनी शामिल रहे। 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक