बलिया : बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रहा पीड़ित

बलिया : बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रहा पीड़ित

बैरिया, बलिया : मुरली छपरा विकासखंड कार्यालय में तैनात लिपिक व क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव निवासी संतोष कुमार सिंह की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 60 एएच 6007 को रविवार की देर शाम उच्चको ने उस समय उड़ा दिया, जब वह स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बाइक खड़ा कर अपने पुत्र करण सिंह को छपरा लखनऊ ट्रेन में बैठने के लिए प्लेटफार्म पर गए थे। 

उल्लेखनीय है कि इस बाइक की चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जब संतोष सिंह जीआरपी बलिया के थाने में गए तो जीआरपी वालों ने कहा कि यह घटना स्टेशन के बाहर की है। इसलिए बैरिया पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। संतोष सिंह ने तर्क दिया कि जहां मैं मोटरसाइकिल खड़ा किया था, उससे और आगे कुछ महीने पहले गोली चली थी तो जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज किया था। फिर हमारे मामले में जीआरपी क्यों नहीं प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

लेकिन जीआरपी वालों ने संतोष सिंह के तर्क को अनसुना करते हुए उन्हें बैरिया थाने जाने को कहा। संतोष सिंह शिकायती पत्र लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस वालों ने जीआरपी में जाने को कहा। पीड़ित ने इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक बलिया व जीआरपी के पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने की हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक