बलिया : बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर खींची चिंता की लकीरें

बलिया : बेमौसम बारिश ने किसानों के माथे पर खींची चिंता की लकीरें

बैरिया, बलिया : पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार की रात तेज हवा के साथ बे-मौसम हुई बरसात ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। पूरे वर्ष जीतोड़ मेहनत करने के बाद खेतों में तिलहनी और दलहनी फसल लहलहा रही थी। लेकिन इस बे-मौसम बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सर्वाधिक नुकसान मसूर, चना, सरसों, टमाटर, लाल मिर्च आदि फसलों का हुआ है। बरसात ने किसानों को मायूस कर दिया है। 

बता दें कि एक सप्ताह पहले भी बे-मौसम की बरसात हुई थी। उस समय मसूर और चना की फसल में फूल लग गए थे। उस समय भी बरसात ने नुकसान पहुंचाया था। मंगलवार की रात तेज हवा के साथ हुई बे-मौसम बरसात ने सभी फसलों को चौपट कर दिया है। कहीं-कहीं गेहूं की फसल तेज हवा के चलते जमीन पर गिर पड़ी है।

इस वर्ष बैरिया तहसील क्षेत्र के इलाके में मसूर और चना की खेती व्यापक स्तर पर हुई थी। ऐसे में किसानों का कहना है कि इस बरसात के कारण मसूर और चना के फसल में फल-फूल नहीं लग पाएंगे। इस बे-मौसम की बरसात ने सब कुछ चौपट करके रख दिया है। किसानों का कहना है कि कर्ज लेकर जुताई-बुवाई व बीज की खरीदारी करने के बाद खेतों की बुआई हुई थी। ऐसे में अब समझ में नहीं आ रहा है कि हम लोग कर्ज से कैसे उबर पाएंगे। बे मौसम की बरसात के कारण फसलों में फल फूल नहीं आएंगे। इस बरसात से केवल नुकसान ही नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़े Ballia News : सौतेली मां, बड़े पिता समेत तीन पर मुकदमा, जानिएं वजह

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी, बरामद बाइक का सच जान चौक जायेंगे आप

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
मेषमन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। संतान को लेकर के, अगर प्रेम में है तो प्रेम को लेकर के, मन...
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !
शादी के बाद दुल्हन फरार : मुझे मेरी बीबी दिलाओ… गले में पोस्टर लटकाए SP ऑफिस पहुंचा युवक