बलिया : अलग-अलग हादसे में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

बलिया : अलग-अलग हादसे में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

करंट से युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया : खेत की सिंचाई कर रहे युवक की रविवार की रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची चितबड़ागांव थाना पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बढ़वलिया निवासी 38 वर्षीय जयप्रकाश यादव का गांव से करीब तीन सौ मीटर दक्षिण खेत है। वह रविवार की देर शाम घर से खेत में लगे नलकूप से सिंचाई करने के लिए गया था। रात में वह घर नहीं लौटा तो भोर में वो चचेरा भाई खोजबीन करते हुए पहुंचे।

इस दौरान उनकी नजर नलकूप पर जयप्रकाश के शव पर पड़ी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात में ही किसी प्रकार बिजली से चलने वाली मोटर को चालू करते समय वह करंट की चपेट में आ गया होगा तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। मामले से इलाकाई पुलिस को अवगत कराया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। मृतक की चार संतानों में तीन बेटी व एक बेटा है। लोगों का कहना है कि करीब 13 साल पहले जयप्रकाश के पिता रामअवतार यादव की भी करंट से ही मौत हो गयी थी। वह उस समय सिंचाई करने के लिए सरकारी नलकूप पर गये थे। पिता के बाद पुत्र की करंट से मौत के बाद लोग गमगीन हैं।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

सड़क हादसे में युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शेर निवासी नन्हक नट (40) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। इस मामले में मृतक के भाई प्रेम नट की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन पर केस दर्ज किया है। प्रेम के अनुसार शनिवार की रात उसका भाई घर लौट रहा था। इसी दौरान बांसडीह रोड-सोनवानी मार्ग पर शेर मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जानकारी होने पर उसको सीएचसी सोनवानी पर पहुंचाया गया, जहां के डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश