बलिया : अर्द्धनग्न होकर रील बनाते तीन युवक गिरफ्तार, Video वायरल

बलिया : अर्द्धनग्न होकर रील बनाते तीन युवक गिरफ्तार, Video वायरल

बलिया : उभांव पुलिस ने सीयर ब्लाक के समीप अर्द्धनग्न अवस्था में रील बनाकर अश्लीलता फैलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से रील बनाने में प्रयुक्त बाईक को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

उभांव थाने के एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि सोमवार को चौकियां मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन युवक सीयर ब्लाक गेट के पास अर्द्धनग्न होकर शरीर का अंग प्रदर्शन करते हुए रील बना रहे है। ये अश्लील रील्स बनाकर सोशल मीडिया में डालते है। अपशब्दो का प्रयोग कर रहे है, जिससे आमजन को आने जाने में असुविधा हो रही है।आने जाने वाली महिलाएं उनको देखकर शर्मिन्दगी महसूस कर रही है।

सूचना पर अश्लील बनाने वाले 03 नफर अभिषेक कुमार पुत्र शम्भूनाथ गोड़ (निवासी : सद्दोपुर थाना उभांव, बलिया), राजेश कुमार पुत्र रामअवध राम (निवासी : पलिया थाना उभांव, बलिया) व मनीष गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता (निवासी : मालीपुर थाना नगरा, बलिया) को गिरफ्तार करने के साथ ही धारा 292 बीएनएस व 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी। अभियुक्तों द्वारा रील बनाने में प्रयुक्त मोटर साइकिल नं. UP60N8402 का एमवी एक्ट के तहत जब्त करने के साथ ही अभियुक्तों को चालान न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली