एक खंड शिक्षा अधिकारी ऐसा भी : तबादले पर बलिया के शिक्षकों ने दी ऐतिहासिक विदाई, भींगा हर किसी की आंखों का कोर

एक खंड शिक्षा अधिकारी ऐसा भी : तबादले पर बलिया के शिक्षकों ने दी ऐतिहासिक विदाई, भींगा हर किसी की आंखों का कोर

Ballia News : रेवती ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी रत्न शंकर पांडेय का तबादला आजमगढ़ जनपद के लिए हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही ब्लाक के शिक्षकों में मायूसी छा गई। शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच खण्ड शिक्षा अधिकारी रत्न शंकर पांडेय की लोकप्रियता कितनी थी, यह उनके विदाई समारोह में दिखी। सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने प्रिय खंड शिक्षा अधिकारी को नम आखों से भावभीनी विदाई देने को उमड़ पड़े। खुली जीप पर सवार खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। विदाई समारोह में रत्न शंकर पाण्डेय भी अपनी भावनाओं को नहीं रोक पाए और जाते जाते उनकी आंखें भी भर आई।

खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात रत्न शंकर पाण्डेय ने तीन वर्ष पूर्व प्रथम ज्वाइनिंग बलिया में किए थे, तब उन्हें रेवती ब्लाक मिला था। तीन वर्ष पूरे होते ही आजमगढ़ जिले के लिए उनका तबादला हो गया। फिलहाल दुर्गा प्रसाद सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी रेवती की कमान संभाली है। वहीं, खण्ड शिक्षा अधिकारी रत्न शंकर पांडेय के तबादले की सूचना मिलते ही शिक्षक मायूस हो गये। उन्हें ऐतिहासिक विदाई दी गई। इसमें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष रजनीश कुमार चौबे, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनील सिंह, राधेश्याम पाण्डेय, मून्नू पासवान, गिरीश चंद्र मिश्र, राजन गुप्ता, संतोष वर्मा, शुभम प्रताप सिंह, अनेश मिश्रा, अजीत सिंह, नसीम अहमद, महेश जी यादव, सहाबुद्दीन, कमलेश यादव, राजीव सिंह, राजेश सिंह पिक्कू , प्रेमजी चौबे, दिनेश वर्मा, आलोक कुशवाहा, अमित दुबे, ममता सिंह, कामिनी पाण्डेय, चंद्रावती तिवारी, अनीश पासवान, मनीष वरनवाल, अमित उपाध्याय, बांसडीह खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे, बैरिया खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्रा, कृष्ण मोहन यादव, सुधीर सिंह, अमित सिंह, सुनिल सिंह हरिशंकर सिंह शशांक शुक्ला, मुकेश पाण्डेय, सूर्यभान कुशवाहा, आलोक पाण्डेय,संजीव सिंह इत्यादि सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। मंच संचालन वरिष्ठ शिक्षक गिरीश ओझा ने किया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल