बलिया सपा को लगा दूसरा बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष के बाद जिला सचिव की भी मौत

बलिया सपा को लगा दूसरा बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष के बाद जिला सचिव की भी मौत

Ballia News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को सड़क हादसे में घायल समाजवादी पार्टी बलिया के जिला सचिव राजेंद्र पाण्डेय भी जिन्दगी की जंग हार गये। लखनऊ में पार्टी नेतृत्व की देखरेख में पोस्टमार्टम भी हो गया है।

 

गौरतलब हों कि रविवार की सुबह लखनऊ हुए सड़क हादसे में बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की मौत हो गयी थी, जबकि जिला सचिव राजेंद्र पाण्डेय घायल थे। उनका इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उनकी भी मौत हो गयी। दिवंगत राजेंद्र पाण्डेय के परिजन उनका पार्थिव शरीर को लेकर लखनऊ से बलिया के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। 26 दिसम्बर मंगलवार की सुबह 8 बजे स्व. राजेंद्र पांडेय के पैतृक गांव भीखपुर (शंकरपुर से हनुमानगंज जाने वाले मार्ग पर) से दिवंगत जिला सचिव का पार्थिव शरीर समाजवादी पार्टी बलिया के जिला कार्यालय पर दिन में 12 बजे अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेगा। जिला सचिव की मौत से मर्माहत सुशील पाण्डेय "कान्हजी", रामगोविन्द चौधरी, अम्बिका चौधरी, संग्राम सिंह यादव, राजीव राय, सनातन पाण्डेय, अरविन्द गिरी, जियाउद्दीन रिजवी, जयप्रकाश अंचल, राणा प्रताप सिंह, अकमल नईम खा मुन्ना ने संवेदना व्यक्त की है। 

यह भी पढ़े Ballia में जनपद न्यायाधीश ने दिखाई विधिक सेवा शिविर प्रचार वाहन को हरी झंडी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक