बलिया : रोडवेज बस और बाइक में सीधी टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, दो घायल

बलिया : रोडवेज बस और बाइक में सीधी टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, दो घायल

बलिया : नगरा-बलिया मार्ग के बछईपुर चट्टी (बड़वा) के पास बुधवार को रोडवेज बस तथा बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइकर्स समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया।

नगरा की तरफ से एक ही बाइक पर सवार होकर गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव निवासी 32 वर्षीय ओमबाबू राजभर, 30 वर्षीय रत्नेश राजभर व 28 वर्षीय अजेश राजभर अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच बछईपुर (बड़वा) चट्टी के समीप बलिया से बेल्थरारोड जा रही रोडवेज की बस से बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार तीनों युवक तथा सड़क किनारे पैदल चल रहे इसारी सलेमपुर निवासी 65 वर्षीय लालमुनि तथा 22 वर्षीय सनु बस की चपेट में आने गम्भीर रुप से घायल हो गए।


घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी का इलाज कर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ओमबाबू तथा रत्नेश व अजेश की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। उधर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर है। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश