बलिया पुलिस ने जीत लिया दिल, ये है पूरा मामला

बलिया पुलिस ने जीत लिया दिल, ये है पूरा मामला

दुबहर, बलिया : दुबहर थाना प्रभारी निरीक्षक की तत्परता से पशुपालक की कीमती भैंस बरामद हो गई। वहीं, पुलिस ने एक पिकअप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

क्षेत्र के नगवा निवासी प्रमोद गोंड पुत्र स्व. छितेश्वर गोंड की लगभग एक लाख की कीमती भैंस शुक्रवार की रात दरवाजे से चोरी ही हो गई थी। इस बात की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए टीम बनाकर खोजबीन शुरु कर दी।

क्षेत्र में नाकेबंदी के उपरांत रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक विश्वदीप सिंह व हमराहियों के साथ ओझवलिया घाट के निकट आछी बाबा के स्थान के पास पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने पिकअप के साथ भैंस को कब्जे में लेने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

बरामद भैंस प्रमोद गोंड की ही थी, जिसे पाकर पशुपालक सहित क्षेत्रीय लोगों ने दुबहर पुलिस की प्रशंसा की है।क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता से ही एक गरीब पशुपालक की कीमती भैंस बरामद हो सकी है। 

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा