मजदूर की मौत मामले में बलिया पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल

मजदूर की मौत मामले में बलिया पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल

Ballia News : एक तरफ जहां पुलिस की आलोचना होती रहती है, वहीं पुलिस द्वारा किये गए मानवीय कार्य, समाज में उनकी छवि को सुधारते हैं। पुलिस का ऐसा ही एक मानवीय कार्य बलिया में देखने को मिला है। मामला पुलिस लाइन स्थित प्रतिसार निरीक्षक आवास के विशेष मरम्मत कार्य के दौरान छत से गिरकर एक मजदूर की मौत से जुड़ा है। मजदूर की मौत का दर्द वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर दिखा। यही नहीं, मर्माहत पुलिस विभाग ने इंसानियत का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार का हर संभव आंसू पोछने का भी प्रयास किया है।

बता दे कि पुलिस लाइन स्थित प्रतिसार निरीक्षक आवास का विशेष मरम्मत कार्य फर्म टीएस कम्युनिकेशन के ठेकेदार तनवीर आलम पुत्र हनीफ खां (ग्राम बहेरी थाना कोतवाली, बलिया) द्वारा कराया जा रहा है। सोमवार को काम करते समय मजदूर सरल पुत्र रामनाथ (निवासी : बहेरी, बिन्द टोला, थाना कोतवाली, बलिया) छत से गिरने के कारण गम्भीर रूप से घायल हो गया। मजदूर को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बलिया पुलिस की तरफ से मृतक के परिवार को न सिर्फ आर्थिक मदद की बात कही गई, बल्कि उसकी पत्नी को थाना कोतवाली में बतौर रसोईया नियुक्त करने का भी ऐलान किया गया है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे