बलिया पुलिस को रेलवे स्टेशन के सामने मिली सफलता

बलिया पुलिस को रेलवे स्टेशन के सामने मिली सफलता

नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार
Ballia News : कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में फरार अभियुक्त गोविन्द कुमार (निवासी जोगा, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर, हाल निवासी शेरपुर कला, थाना भांवरकोल, गाजीपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को यह सफलता बलिया रेलवे स्टेशन के पास बैशाली तिराहे पर मिली।14 फरवरी 2025 को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर इसके खिलाफ धारा 137 (2), 87, 64 (1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। रविवार को उपनिरीक्षक सौरभ सिंह मय हमराह ने गिरफ्तार कर लिया। 

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सुखपुरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को रविवार को मिढ्ढा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस की माने तो थाने के उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने अपनी टीम के साथ मुखबीर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त विशाल भारद्वाज उर्फ अक्षय राजभर पुत्र शिववचन राजभर (निवासी सुखपुरा थाना सुखपुरा)  को मिढ्ढा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट