बलिया पुलिस को मिली सफलता, ललकारने वाला गिरफ्तार ; देखें Video

बलिया पुलिस को मिली सफलता, ललकारने वाला गिरफ्तार ; देखें Video

Ballia News : लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के बाद ग्राम प्रधान के भतीजे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले एक आरोपी को उभाँव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी कि शनिवार की रात करीब 08 बजे मेरे भतीजे को अंजनी यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र राम केवल यादव के ललकारने पर ओशियार पुत्र मुन्नु ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे मेरा भतीजा घायल हो गया, उसका मऊ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने धारा 109 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। 
 
 
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक उभाँव विपिन सिंह क्षेत्र में मामूर थे, तभी मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अंजनी यादव उर्फ मुन्ना यादव पुत्र राम केवल यादव (निवासी : अतरौल, उभांव, बलिया) को रविवार को चन्दौल तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, उप निरीक्षक संतोष कुमार, कां. अरविन्द यादव, अजीत यादव शामिल रहे। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे