बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 मौतों का जिम्मेदार गिरफ्तार

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 मौतों का जिम्मेदार गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के सुघर छपरा ढाले के पास मंगलवार की भोर में कमांडर जीप और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मौत व चार लोगों के गंभीर रूप से घायल मामले में बैरिया पुलिस ने पिकअप चालक दीपक कुमार राम उर्फ मोनू (निवासी : सैदाबाद, थाना डुमरिया व गाजीपुर) को बलिया रेलवे स्टेशन से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सुघर छपरा मोड के पास 27 फरवरी की भोर में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत व चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में बैरिया पुलिस ने दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रोहित साहु की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 338 व 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ  धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने के कारण मुकदमा दर्ज करने में देर हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी प्राप्त हो गया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उक्त चालक के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

 

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली