बलिया पुलिस ने नष्ट किया 25 लाख का अवैध गांजा, देखें Live Video

बलिया पुलिस ने नष्ट किया 25 लाख का अवैध गांजा, देखें Live Video

Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थों के 36 अभियोगों से संबंधित माल का विनिष्टीकरण कराया गया। 'आपरेशन क्लीन' अभियान के क्रम में कमेटी द्वारा 99.910 किग्रा अवैध गांजा विनष्ट हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। यह अवैध गांजा जनपद के 12 थाना (थाना कोतवाली, सुखपुरा, गड़वार, बांसडीह रोड, मनियर, नगरा, रसड़ा, बैरिया, पकड़ी, हल्दी, बांसडीह, सिकन्दरपुर) पर पंजीकृत 36 अभियोगों से सम्बंधित था। उपरोक्त माल को गाजीपुर के थाना कासिमाबाद क्षेत्रांतर्गत स्थित सिलिकॉन कल्याण सोसायटी अपशिष्ट उपचार संयंत्र (Silicon welfare society Waste treatment plant) के इन्सिनेटर में विनिष्टीकरण कराया गया।

  

 

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय


उल्लेखनीय है कि काफी समय से थानों में मादक पदार्थ (गांजा) जमा था, जिसके निस्तारण के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के अनुपालन में जनपद में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थ के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/विनष्टीकरण तथा न्यायिक पर्यवेक्षण के लिए निर्गत निर्देशों के अनुक्रम में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी अध्यक्ष एसपी ओमवीर सिंह व सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्यमाकान्त हैं।
 
जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के पंजीकृत अभियोग से संबंधित माल के निस्तारण हेतु न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही में 31जनवरी 2025 को जनपद बलिया पुलिस द्वारा 36 अभियोगों से सम्बंधित 99.910  किग्रा  अवैध गांजा का विनष्टीकरण कराया गया।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे