उत्तर प्रदेश प्रो कबड्डी लीग सीज़न-1 में बलिया के खिलाड़ी आनन्द का चयन

उत्तर प्रदेश प्रो कबड्डी लीग सीज़न-1 में बलिया के खिलाड़ी आनन्द का चयन

Ballia News : उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा में प्रो कबड्डी लीग सीज़न-1 के 8 टीमों के प्रायोजकों में खिलाड़ियों का (नीलामी) आक्शन हुआ। इसके लिए प्रदेश से अन्तरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय 400 कबड्डी खिलाड़ियों को चयनित कर ग्रेडिंग सिस्टम प्रदान किया गया।

8 टीमों के प्रायोजकों में से अवध राम दूत टीम ने 40 हजार की बेस प्राइस में बलिया कबड्डी एसोसिएशन के टीम कैप्टन आनन्द को चयनित किया है। आनन्द आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभागिता एवं उत्तर प्रदेश ज़ोनल स्टेट चैम्पियनशिप में उपविजेता टीम का कप्तान रह चुके हैं। इस उपलब्धि पर जनपद के खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में हर्षोल्लास व्याप्त है।

आनन्द की इस सफलता पर जिला ओलम्पिक संघ अध्यक्ष ई. अरुण सिंह, उपाध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव, सचिव धीरेन्द्र शुक्ला, चेयरमैन नीरज सिंह गुड्डू एवं विभिन्न खेल संघों से सचिव अरविंद शुक्ला, सचिव अजीत सिंह, सचिव वीरेश दुबे, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. संजय तिवारी, मु. खुर्शीद, असलम वारसी, धीरज ठाकुर, राम प्रकाश यादव, मैन यादव, राजू राय, जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव एवं जिला कबड्डी एसोसिएशन बलिया के कोषाध्यक्ष शम्भू नाथ गुप्ता और सचिव पंकज सिंह ने बधाई शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे