बलिया : पिकअप ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, बालिका की मौत, फुफेरा भाई रेफर

बलिया : पिकअप ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, बालिका की मौत, फुफेरा भाई रेफर

बैरिया, बलिया : खपड़िया बाबा आश्रम के पास पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा पर सवार 10 वर्षीय बालिका श्रेया वर्मा की मौत हो गई। जबकि मृतका की बुआ का पुत्र घायल हो गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बता दे कि शनिवार को सुदिष्ट बाबा के धनुष यज्ञ मेला में घूमने के बाद श्रेया अपने बुआ के पुत्र वेदांत वर्मा के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। खपड़िया बाबा आश्रम के पास ई-रिक्शा को तेज रफ्तार पिकअप ने धक्का मार दिया। हादमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें श्रेया की मौत हो गई।

वहीं वेदांत वर्मा भी बुरी तरह घायल है, जिसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि शव को  पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया गया है। दोषी ड्राइवर को गिरफ्तार करने  के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित