Ballia News : गंगा में डूबने से युवक की मौत, नहर में उतराया मिला शव

Ballia News : गंगा में डूबने से युवक की मौत, नहर में उतराया मिला शव

Ballia News : दुबहर थाना क्षेत्र के चकिया के बारी जनाड़ी निवासी एक युवक की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गई। चकिया के बारी निवासी सुरेश पासवान (19) पुत्र संजय पासवान गुरुवार की शाम जनाड़ी चौराहे से आगे गंगा नदी की तरफ शौच करने के लिए बढ़ गया, जहां पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन शुक्रवार की शाम उसका शव गंगा नदी में उतराया मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

नहर में उतराया मिला युवक का शव
गड़वार थाना क्षेत्र के इंदरपुर चट्टी के समीप तुर्तीपार नहर में एक युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर के पानी से निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन देर तक सफलता नहीं मिल सकी थी। इंदरपुर बाजार से गुजरने वाली तुर्तीपार नहर में आसपास के ग्रामीणों ने 40 वर्षीय युवक का शव उतराया देख शोर मचाया। सूचना पर गड़वार थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया एवं ताखा चौकी प्रभारी संतोष यादव पहुंच गए। शव को नहर के पानी से बाहर निकलवाया। वही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस ने काफी देर तक शव को शिनाख्त का प्रयास किया। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद