Ballia News : फरही नाला में नहाते समय दो बालिकाएं डूबीं, तलाश जारी

Ballia News : फरही नाला में नहाते समय दो बालिकाएं डूबीं, तलाश जारी

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरही नाला में नहाते समय दो बालिकाएं डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने नाला में डूबी बालिकाओं की तलाश की, पर देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।

बताया जा रहा है कि उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर निवासी सुनील तुरहा की 11 वर्षीय पुत्री संध्या तथा वीरबहादुर की 10 वर्षीय पुत्री अनीता बुधवार को फरही नाला में नहाने गई थी। नाला में नहाते समय दो गहरे पानी में जाने से डूब गई। घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई तो उनकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल पाया। इस सम्बंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी ने बताया कि तीन बालिकाएं नहाने गई थी, जिसमें दो डूब गई है। तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद