Ballia News : चोरी की दो बाइकों के साथ हथियारबंद दो दो लूटेरे गिरफ्तार

Ballia News : चोरी की दो बाइकों के साथ हथियारबंद दो दो लूटेरे गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भीमपुरा थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लूट का 7500 रुपये व  चोरी की दो मोटर साइकिल, एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष भीमपुरा मदन पटेल मय हमराह उनि वरुण कुमार राकेश व मुकेश कुमार, कां. रमाकान्त, हेकां बृजेश सिंह, कां. मधुकर उपाध्याय व चालक हेकां विकास सिंह देखभाल क्षेत्र के भीमपुरा चौराहे पर मौजूद थे। इसी बीच, मुखबीर से सूचना मिली कि बाहरपुर (रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग) में जो लूट हुई थी, उससे सम्बन्धित दो बदमाश दो मोटर साइकिल से बरौली नहर पुलिया पर खड़े हैं।

 

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

 

सूचना मिलते ही पहुंची भीमपुरा थाना पुलिस टीम ने बरौली नहर पुलिया के पास से राजेश यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव (निवासी ग्राम दरियापुर थाना उभांव जनपद बलिया) व राहुल सिंह पुत्र स्व. राकेश सिंह (निवासी शाहपुर टिटिहा थाना भीमपुरा जनपद बलिया) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने धारा 317 (2)/317 (5)/318(4) /336 (3)/338 BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक