Ballia News : ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, वैवाहिक समारोह से लौट रहे युवक की मौत ; दो घायल

Ballia News : ट्रक ने मारी बाइक में टक्कर, वैवाहिक समारोह से लौट रहे युवक की मौत ; दो घायल

सुखपुरा, बलिया : गड़वार-सुखपुरा मार्ग पर स्थित दुबे के डेरा के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सुखपुरा थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाने के साथ ही शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। 

बताया जा रहा हैं कि शनिवार की रात गड़वार थाना क्षेत्र के लारपुर निवासी विजय, हरिकिशन और उपेंद्र वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद गांव जा रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर  मार दिया। 

हादसे में विजय (40) की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वहीं, हरिकिशन और उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुखपुरा योगेंद्र प्रसाद सिंह ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

उमेश सिंह

यह भी पढ़े बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा