Ballia News : छात्र की मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़े गये तीन किशोर

Ballia News : छात्र की मोबाइल छीनने के आरोप में पकड़े गये तीन किशोर

बैरिया, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा के छात्र मधुबनी निवासी रवि गुप्ता की मोबाइल छीनने वाले तीनों किशोर अपचारियों को बैरिया पुलिस ने रविवार को बैरिया तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 17 नवंबर को एक मोबाइल एनसीसी कैंप बिजनौर में चुराकर उस मोबाइल से तीस हजार रुपये किशोर अपचारियों ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था, जबकि दो मोबाइल दो दिन पूर्व किशोर अपचारियों ने बैरिया थाना क्षेत्र के  सोनबरसा पुल के पास उस समय लूट लिया।

जब छात्र रवि गुप्ता महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलन छपरा से पढ़कर घर वापस जा रहा था। रवि गुप्ता के तहरीर पर तीनों किशोर अपचारियों के  खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक मोबाइल और लूट की दो मोबाइल उसे समय बरामद कर लिया, जब वह बिहार में मोबाइल बेचने के लिए जा रहे थे। तीनों मोबाइल को बैरिया पुलिस ने बरामद कर लिया है। तीनों किशोर अपचारियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त जानकारी चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह ने दी है।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक